फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर के कॉलेजों में 40 प्रतिशत सीटें खाली, आज की जाएगी ओपन काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं का 12वीं कक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के साथ इन शहरों की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने का रुझान बढ़ गया है। अधिकतर युवा अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई करना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ऐसे में शहर के एडेड कॉलेजों में 20 से 40 प्रतिशत तक सीट खाली रह गई हैं। ग्रामीण अंचल के कॉलेजों में स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां कॉलेजों में 20 से 30 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हो पाया है। कॉलेजों को ओपन काउंसिलिंग में दाखिला बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर समेत जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीट हैं। सीबीएसई और एचएसबीई के करीब 15 हजार बच्चों ने 12वीं कक्षा पास की थी। ऐसे में सीट कम और 12वीं पास करने वालों की संख्या अधिक होने पर शहर के कॉलेजों में ही प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगने की संभावना थी।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बार दो मेधा सूची जारी की है। अब ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। नौ जुलाई बुधवार को दाखिला के लिए पहले अप्लाई कर चुके युवाओं को मौका दिया जाएगा। इनमें पहली व दूसरी मेधा सूची में नाम आने युवा अपनी फीस जमा करा सकेंगे। इनके साथ ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेधा सूची में नाम न आने वाले युवा भी काउसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। 10 जुलाई को नए आवेदन करने वाले युवा आगे आ सकेंगे। वे ओपन काउंसिलिंग में शामिल होकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में बुधवार से ओपन काउंसिलिंग कराई जाएगी। अब ओपन काउंसिलिंग में आने वाले युवाओं को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन कराने और दाखिला फीस के लिए टीम बनाई गई है। युवाओं को कॉलेज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।







आर्य पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिला हो चुका है। बाकी सीटों पर ओपन काउंसिलिंग में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए पहले से ही टीम बनाई गई हैं। ओपन काउंसिलिंग में नाम आने के बाद साथ के साथ फीस जमा कराई जा सकेगी।



बॉक्स
सीटें खाली रहने के ये दो बड़े कारण
अधिक अंक प्रतिशत वाले दिल्ली का करते हैं रुख
12वीं कक्षा में 95 व इससे अधिक प्रतिशत लाने वाले विद्यार्थी दिल्ली व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का प्रयास करते हैं। इनमें से कुछ दूसरी या तीसरी मेधा सूची में नाम न आने पर वापस अपने शहर आ जाते हैं। अब दिल्ली व चंडीगढ़ में प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी आ गई हैं। युवा अब दिल्ली व चंडीगढ़ से वापस नहीं आ रहे। वे दिल्ली व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला न मिलने पर प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दाखिला ले रहे हैं। ऐसे शहर के कॉलेजों में वापस नहीं आ रहे हैं।

बॉक्स
प्रतियोगी परीक्षा की तरफ बढ़ा रुझान
युवा अब कॉलेज की पढ़ाई की बजाय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। कुछ युवा कॉलेज में दाखिला लेकर शेष अवधि में कोचिंग लेते हैं। ऐसे युवा करीब 20 प्रतिशत ही हैं। बाकी युवा अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। वहीं कुछ युवा स्किल और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेते हैं। इसके साथ नीट, इंजीनियरिंग और सीए के क्षेत्र में भी युवा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें