फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक का अपहरण कर मारपीट करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। करीब ढाई माह पहले परढाना गांव में अड्डे से घर लौट रहे अमन का अपहरण कर मारपीट करने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि निवासी परढ़ाना गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसराना थाना प्रभारी महीपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पिता आरोपी राजपाल व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना इसराना के परढाना गांव निवासी रामरूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल को शाम करीब नौ बजे उसका लड़का अमन बस अड्डे से घर की तरफ आ रहा था। कार में सवार होकर आए रिंकू, रवि, राजा, निकू, सोनू, सज्जन व विवेक ने रास्ता रोककर बेटे अमन के साथ मारपीट कर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। बेटे के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे को छुड़वा कर जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। थाना इसराना में रामरूप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें