फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बदनाम करने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर पुलिस ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपियों को गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व किरण को सिठाना गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि महिला ने थाना सदर में शनिवार को केस दर्ज करवाया था। महिला का कहना था कि वह रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहां आस-पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती हैं। इसी दौरान किरण नाम की महिला ने खुद को पत्रकार बताया और बदनाम करने की धमकी दी थी। 

महिला का आरोप था कि उसके साथ आए तीन युवकों ने अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप उसे जबरदस्ती कार में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट की। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 140(3), 61(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पुलिस टीम ने सिठाना अड्डे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके मोबाइल फोन, कार बरामद कर ली। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें