फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी, सरगना समेत पांच आरोपियों से 40 लाख में से 4.84 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
एयरफोर्स एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों से 40 लाख में से 4.84 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं लैब संचालकों की धरपकड़ में सीआईए की टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि पेपर सॉल्वर कराने के सरगना रिक्की, जितेंद्र, धर्मबीर, अमित और मदन से रिमांड के दौराना खुलासा हुआ कि उन्होंने अभ्यर्थियों से करीब 40 लाख रुपये लिए थे। जिनमें से ढाई लाख रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। वहीं कुछ रुपये उन्होंने लैब संचालकों को एडवांस दे दिए थे, जबकि बाकी रकम परीक्षा के बाद लैब संचालकों को देनी थी। सीआईए ने आरोपियों से कुल 4.84 लाख रुपये बरामद किए हैं। जिनमें अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी मदन से 1.45 लाख, आरोपी विनोद से 44 हजार, सरगना आरोपी रिक्की से 1.50 लाख, आरोपी जितेंद्र से 50 हजार, आरोपी धर्मबीर से 50 हजार, आरोपी अमित से 45 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी मदन का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। जिनमें आरोपी मदन के खिलाफ गुरुग्राम में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
यह था मामला
बीते रविवार को न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर सॉल्व कराते गिरोह को पकड़ा था। स्कूल को इन लोगों ने अपना ठिकाना बनाया था। यहीं से अन्य राज्यों व जिलों के परीक्षा सेंटरों में अपने अभ्यर्थियों को उत्तर भेजे जा रहे थे। परीक्षा कक्ष में तैनात गिरोह का साथी इशारों के जरिए ए, बी, सी या डी उत्तर बताता था। यहां पर गिरोह के सरगना सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की के साथ जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गामड़ा नारनौंद हिसार, धर्मबीर निवासी आसन रोहतक और अमित निवासी हडौदी दादरी को पकड़ा गया था। इनके पास से 25 ब्लूटूथ डिवाइस, 4 डबल साइड टेप, ब्लूटूथ के 35 सेल और 6 फोन बरामद हुए थे। गहनता से पूछताछ के लिए आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड में खुलासे होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और नेवी से रिटायर्ड आरोपी मदन और हरियाणा पुलिस में तैनात ईएचसी विनोद को गिरफ्तार किया था। जिनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें