फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी देने के नाम ठगे से 4.74 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हल्दीराम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पानीपत के व्यापारी से 4.74 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसने फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। ठग ने सिक्योरिटी के नाम पर तीन बार में यह रकम ली। रकम ट्रांसफर करने के बाद ठग ने कॉल उठाना बंद कर दिया। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के गांव देवीपुर गढ़ी निवासी अंश कुमार ने बताया कि उनकी पानीपत की बरसत रोड पर श्रीबाला जी मार्केंटिंग कंपनी है। उन्होंने खाने-पीने के प्रसिद्ध ब्रांड की फ्रेंचाइजी ली हुई है। पिछले कई दिनों से वह कारोबार बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए थे और हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने का प्रयास कर रहे थे। फ्रेंचाइजी के लिए गूगल पर हल्दीराम की फ्रेंचाइजी के लिए सर्च किया। एक वेबसाइट पर मिले फोन नंबर पर कॉल किया और आवेदन फार्म भरकर भेज दिया। फ्रेंचाइजी फाइनल होने की बात कहकर सिक्योरिटी के नाम पर पहले 49 हजार रुपये डलवाए गए। इसके बाद 2.75 लाख और फिर 1.5 लाख रुपये खाते में डलवाए।
पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों के कैनरा बैंक वाले खाते में 4.74 लाख रुपये डलवा चुके थे। अब उन्होंने दूसरा खाता भेजा और ऑर्डर बुक करने के नाम 50 हजार रुपये खाते डलवाने के बात कही। इसके बाद उन्हें शक हुआ। वह अकाउंट की डिटेल चेक करने के लिए बैंक पहुंचे तो अकाउंट नंबर हल्दीराम के नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, एसएचओ किला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें