पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संत निरंकारी भवन में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी ने महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक भागीदारी को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की शक्तियों पर खुलकर की चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्ष कंचन सागर ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की 38 विशिष्ट महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में रजनी बेनीवाल, उर्वशी शर्मा, शिव वाणी, शाइस्ता, शकुंतला गर्ग, कौशल्या देवी, सुमन सैनी, संजीदा, रोजी चावला, दीप्ति जैन, जसविंदर कौर, रंजीता, मुक्ता नागपाल, स्वाति गोयल, प्राची, कंवल सोइन, नीलम मेहता, राज नंदा, मोनिका सलूजा, ज्योति राहेजा शामिल रहीं।
इसके अलावा ज्योत्सना गर्ग, सुमन सिंगला, प्रगति आहूजा, आशिमा कौशिक (एडवोकेट), सुनीता मान, कृष्णा अरोड़ा, तनु, इंदु धवन, सुनीता गुलाटी, सुनीता आर्य, नीतू छाबड़ा, आकृति, श्वेता अग्निहोत्री और स्वतंत्र जैन समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष कृष्णा कांता, इनर व्हील क्लब मिडटाउन की अध्यक्ष रूपाली चोपड़ा, नारी कल्याण समिति की उपाध्यक्ष सरोज आहूजा और संयोजिका पूजा सैनी ने संयुक्त अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया।
मंच संचालन व पारितोषिक वितरण संयोजन सुनीता आनंद और अनु कालरा ने किया। डॉ. अनु कालरा ने कहा कि यह आयोजन केवल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, समानता और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।
कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों को संदेश दिया कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाती रहेंगी।
इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के संयोजक अरविंद डावर, निर्मला देशपांडे संस्थान से राम मोहन राय, नरेंद्र ऋषि और गोविंद कालरा उपस्थित रहे।