फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 दिन बाद सबसे कम 140 रोगी मिले, 12 दिन बाद सबसे कम पांच लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा राहत भरा रहा। 38 दिन बाद जिले में कोरोना के सबसे कम 140 केस मिले। इन सबको होम आइसोलेट किया गया है। 909 लोगों ने एक दिन में कोरोना को मात दे दी। कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों का एक दिन में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। ये जिले के लिए राहत भरे संकेत हैं। 12 दिन बाद जिले में एक दिन में सबसे कम 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई। शिवपुरी में शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। पिछले आठ दिन में कोरोना से 83 लोगों की मौत हो चुकी है। इस माह अब तक 183 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस माह कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8650 पार कर चुका है। जबकि पूरे अप्रैल में कोरोना के 81000 केस मिले थे। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़े में संक्रमण के कारण लोगों की लगातार मौत हो रही है। जिले में अब तक कोरोना से 412 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जन सेवा दल के अनुसार ये आंकड़ा 553 है।
विज्ञापन

बुधवार को 1066 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बुधवार को जिले में 1066 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बुधवार को भी सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 867 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 87 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 122 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। जिले में फिलहाल कोरोना वैक्सीन की लगातार कमी हो रही है। विभाग की ओर से 15 हजार वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है। विभाग की अपेक्षा के अनुसार अब वैक्सीनेशन भी नहीं हो रहा है।
कोरोना मीटर-
जिले में कुल केस 29776
कुल ठीक हुए 25208
कुल मौत 412
एक्टिव केस 3944
जांच कराई 281822
नए मिले केस 140
ठीक हुए लोग 909
बुधवार को मौत 5
इनकी हुई संक्रमण से मौत
अमर भवन चौक के 60 साल के गुरशरण, सेक्टर 11 के 66 साल के सुरेश सैनी, मोती राम कॉलोनी के 65 साल के राजबीर, सेक्टर 18 की इंदु बाला और काबुली बाग के 58 साल के रामपाल की बुधवार को कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना केस में कमी आ रही है, ये राहत है, लेकिन सतर्कता जरूरी है : डॉ. कादियान
कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ये चिंताजनक है। हालांकि कोरोना के केस के नए आंकड़ों में कमी आ रही है, लेकिन हमें ढील नहीं करनी है। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सरकार अपनी ओर से बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास कर रही है। कोरोना के केस में कमी आ रही है, ये राहत की बात है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें