फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर थानों में पांच माह में पहुंचे ठगी के 36 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तकनीक के इस दौर में अपराधियों ने अपनी रणनीति को और शातिर कर लिया है, जिससे भोले-भाले लोगों के साथ-साथ पढ़े-लिखे और नौकरीपेशा भी ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

साइबर थाने में ही इस वर्ष अब तक 36 मामले पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य थानों में भी कई शिकायतें सामने आई हैं। इन अपराध में ऑनलाइन धोखाधड़ी, ब्लैकमेल और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस समय-समय पर जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी कर रही है और जवानों को तकनीकी प्रशिक्षण दे रही है, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में संसाधनों और विशेषज्ञता की कमी भी बाधा मानी जा रही है।
जवानों को तकनीकी प्रशिक्षण : पुलिस जवानों को तकनीक के अनुरूप तैयार करने के लिए जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें साइबर सेल के मुख्य सिपाही पवन कुमार ने जवानों और जांच अधिकारियों को दक्ष एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीडीआर कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आईपीडीआर इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड जैसे उपकरण साइबर अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण हैं। सीडीआर का उपयोग कॉल डेटा और आईपीडीआर का उपयोग इंटरनेट आधारित डेटा रिकॉर्ड करने में होता है। इस तकनीक से मोबाइल और व्हाट्सएप डेटा प्राप्त किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें