फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए एक दिन में 33 आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला में इस बार भी पानीपत शहर व ग्रामीण दो जिलाध्यक्ष बनाएंगे जाएंगे। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की रायशुमारी के दौरान जिलाध्यक्ष के लिए 33 आवेदन आए हैं। अब बाकी विधानसभा क्षेत्र से मिले आवेदनों को मिलाकर रिपोर्ट बनाई जाएगी। जिला से छह लोगों का पैनल जिलाध्यक्ष के लिए नाम में दिया जाएगा। एआईसीसीसी इनमें से एक नाम तय करेगी।
विज्ञापन

पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आग सभा शनिवार को स्काईलार्क रिसोर्ट में की। दोपहर 12:30 बले शुरू बैठक दोपहर बाद चार बजे तक चलती रही। पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा व कंवरजीत सिंह प्रिंस ने जिलाध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों के फार्म लिए। यह बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश के चलते शुक्रवार को बैठक स्थगित कर दी थी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में बैठक पहले हो चुकी हैं। जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन आना शुरू हाे गए। दोपहर के समय पर्यवेक्षकों को अलग कमरे में बैठना पड़ा। पर्यवेक्षक के सामने जिलाध्यक्ष के लिए शनिवार काे 33 लोगों ने अपना फार्म दिया। प्रत्येक व्यक्ति से विस्तार से चर्चा की।
10 दिन में बनाएंगे छह लोगों का पैनल
पर्यवेक्षक जयसिंह अग्रवाल कई विधानसभा में रायशुमारी ले चुके हैं। उनको भी जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मिले हैं। अब सभी आवेदनों को एक साथ मिलाया जाएगा। इसमें छंटनी कर छह लोगों का पैनल बनाकर आला कमान को दिया जाएगा। इसके बाद एक नाम तय किया जाएगा। पर्यवेक्षक कंवरजीत सिंह प्रिंस ने बताया कि उनके सामने 33 लाेगों ने जिलाध्यक्ष के लिए अपना फार्म दिया है। सभी पर्यवेक्षक के फार्म मिलाकर उनमें कार्यकर्ता पर चर्चा की जाएगी। इसमें जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले मजबूत कार्यकर्ताओं के नाम भेज जाएंगे। कांग्रेस जल्द ही जिलाध्यक्ष के लिए नामों की घोषणा कर देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें