फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस किराये के नाम पर ठग लिए 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी एक मकान मालिक से ठग ने एडवांस किराया देने के नाम पर खाते से करीब 32 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने मकान किराये पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। आरोपी ने वहीं से उसका नंबर लिया और कॉल किया। किराये पर मकान लेने का इच्छुक बताते हुए आरोपी ने एडवांस किराया देने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

सेक्टर 12 निवासी चारली गांधी ने बताया कि उसका एक मकान सेक्टर 12 में है। उसे किराये पर देने के लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। गत 19 दिसंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि वह जम्मू से रणदीप सिंह बात कर रहा है। उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखा था, उसे मकान किराये पर लेना है। फोनकर्ता ने एक माह का किराया पूछा तो उसने 16 हजार रुपये बता दिया। दोनों का सौदा तय हुआ। फोनकर्ता ने कहा कि वह 25 दिसंबर को पानीपत आएगा। मकान का एडवांस किराया देने के लिए आरोपी ने पहले एसबीआई और फिर एचडीएफसी बैंक का खाता नंबर मांगा।
आरोपी ने कहा कि अकाउंट कंफर्म करने के लिए एक रुपया खाते में डाल दो। उसने अपने पेटीएम अकाउंट से आरोपी के खाते में एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसी बीच उसके खाते से 15,999 और 15,999 रुपये दो बार में खाते से कुल 31,998 रुपये कट गए। उसने आरोपी से दोबारा कॉल कर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं सका। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें