पानीपत। एक कंपनी के प्रबंधक के साथ 31.98 लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने उनकी कंपनी को फर्जी ईमेल आईडी के जरिए खाता में पेमेंट कराई। मामला पांच दिन पहले का है। थाना साइबर अपराध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वीवर्स कॉलोनी के मनमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-13/17 स्थित कमलेश कुमार सिंह इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में बतौर खरीद प्रबंधक कार्यरत है। उक्त फर्म भोइर ड्रेजिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से क्रेन मशीन किराये पर लेती है। कंपनी की एक ई-मेल आईडी बना रखी है। जिस पर भोइर ड्रेजिंग कंपनी की लेन देन को लेकर मेल आती रहती हैं।
28 अप्रैल को कंपनी की मेल आईडी पर क्रेन वाली कंपनी की ई-मेल आई। जिसमें कंपनी का पहले वाला खाता बदलने बारे लिख दूसरा खाता नंबर भेजा उसी में पेमेंट करने बारे कहा गया। उक्त कंपनी के साथ काफी समय से लेन देन व आपसी विश्वास के कारण उन्होंने कंपनी के चालू खाता से 28 अप्रैल को एक बारे में 8,14,975 और दूसरी बार में 23,83,800 रुपये यानी 31,98,775 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
उन्होंने उक्त कंपनी को जानकारी भेजी तो कंपनी के खाते में कोई पेमेंट जमा न होने बारे कहा। कंपनी अधिकारियों को बदले खाते के बारे में बताया तो उन्होंने कोई खाता न बदलने और न ही कोई ई-मेल भेजने बारे कहा। तब उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी ई-मेल के जरिए ठगी करने बारे पता चला।