फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खुली काम पर लोटे सभी हड़ताली कर्मचारी, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
काम लोटे हड़ताली रोडवेज कर्मचारी, लोगों को राहत
विज्ञापन

- 18 दिन बाद फिर से सभी रूटों पर दौड़ी रोडवेज की बसें
पानीपत। 18 दिनों बाद हड़ताली रोडवेज कर्मचारी काम पर आने से फिर से पानीपत डिपो की व्यवस्था पटरी पर लौट आई। गौरतलब है कि पानीपत डिपो से 5 राज्यों में बसें चलती है जिनपर लंबे समय से रोडवेज बसें नहीं चल रही थी। लंबे रूटों पर बस न चलने के कारण विभाग के राजस्व में 1.6 करोड़ से ज्यादा का नुकसान पहुंचा। जहां एक तरफ पक्के कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन की है तो वहीं दूसरी ओर आउट सोर्स़िग के तहत कार्य कर रहे कर्मचरियों की सेवाएं समाप्त कर दी। जिस कारण उन्होंने बस डिपो में प्रदर्शन किया। इन युवाओं ने कोर्ट की शरण में जाने का फैसला लिया है।
दीपावली के त्यौहार पर मिलेगी राहत :
दूर दराज के इलाकों में काम कर रहे लोगों को हड़ताल खुुलने के बाद सफर में आराम मिलेगा। हरियाणा रोडवेज की बसें एशिया की सबसे बेहतरीन बस सेवा मानी जाती है जिसका पूरा लाभ 18 दिनों से लोगों को नहीं मिल पा रहा था। अब हड़ताल खुलने पर सभी बसें पहले की तरह दौड़ने लगी है जिससे त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुखद सफर करने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल थे 449 कर्मचारी :
रोडवेज हड़ताल में पानीपत डिपो की सभी शाखाओं के 449 कर्मचारी हड़ताल पर थे जो सभी काम पर लौट आए है। जिसमें 158 चालक, 205 परिचालक सहित अन्य मैनेजमेंट व वर्कशाप के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें