फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावंड लेने जा रहे आर्मी के जवान को कैंटर ने मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24
विज्ञापन


कैंटर की टक्कर से कांवड़िया घायल
पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर नौल्था के पास हादसा, सेना में हवलदार है कांवड़िया
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर नौल्था के पास सोमवार देर रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे भारतीय सेना के हवलदार को पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर ने टक्कर मार दी। साथी कांवड़ियों की मदद से राहगीरों ने घायल को इसराना के पास एक अस्पताल में लाया गया। वहां से गंभीर अवस्था में उसे हिसार के आर्मी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार हुए तेल टैंकर चालक को काबू कर लिया।
हादसे में घायल राजेंद्र सिंह पुत्र जयबीर निवासी तिगडाना जिला भिवानी ने पुलिस को बताया कि वह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। अपने घर छुट्टी आया हुआ था। वह अपने चचेरे भाई कमल व राजेश के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस अपने गांव तिगड़ाना जा रहा था। जब वह पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे पर नौल्था के पास पहुंचा तब पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। चचेरे भाई कमल व राजेश ने राहगीरों की मदद से उसे इसराना के पास एक अस्पताल में लाया गया। हवलदार कांवड़िये राजेंद्र की टांग में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार के आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन सेना के हवलदार राजेंद्र सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि उसमें बचपन से ही देश की सेवा का जज्बा होने के पर सेना में भर्ती हुआ था। वह शिव की आराधना भी करता है। गत वर्ष भी वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें