फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजन हरियाणवी गाने के विवाद बढने पर कंपनी मालिक ने हटाया गाना, निर्माता, कलाकार व गायक माफी मांगने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजन हरियाणवी गाने के विवाद बढ़ने पर कंपनी मालिक ने हटाया गाना
विज्ञापन

- निर्माता, कलाकार व गायक माफी मांगने को तैयार
- 18 मार्च को रिलीज हुआ था गाना, 16 अप्रैल को कर दिया डिलीट
- फौजी भाईयों ने शुक्रवार को डीसी को सौंपा था ज्ञापन
- वीरवार को फौजियों ने समालखा थाना में भी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
फौजियों ने हरियाणवी गाना निर्माता कंपनी एनडीजे के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है। एनडीजे कंपनी ने फौजन शीर्षक नाम से एक हरियाणवी गाना 18 मार्च को रिलीज किया था। जो गाना यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसी गाने के खिलाफ अब जिले के फौजी एकजुट गए हैं।
विज्ञापन

फौजी विजेंद्र सिंह व वंदे मातरम युवा संगठन प्रधान बलविंद्र मराठा ने बताया कि गाने के बोल विवादित हैं। गाने में फौजी के भाई व उसकी पत्नी का चरित्र गलत ढंग से पेश किया गया है। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था और वीरवार को समालखा थाना में एनडीजे कंपनी मालिक राजू जुनेजा, लेखक बिट्टू सोरखी, यूजिक जीआर स्टूडियो, गायक गगन हरयाणवी व अनु कादयान, कलाकार संजय वर्मा, सोनिका सिंह व आजाद मोरखी, निर्देशक सन्नी पांचाल, कैमरामैन लवकेश व एपी राणा और निर्माता संजय वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। फौजियों ने चेतावनी दी कि अगर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। सोमवार को विरेंद्र सिंह फौजी, मुनीष मुंदडी फौजी, कृष्ण फौजी व संजीव फौजी करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला व कैथल उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेंगे और कार्रवाई करने की मांग करेंगे। इसके बाद सभी जिलों के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही फौजन हरियाणवी गाना यू ट्यूब और एनडीजे कंपनी से हटा दिया है।
राजू जुनेजा, एनडीजे कंपनी मालिक

सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए फौजी भाईयों से माफी मांग चुके हैं और भविष्य में इस तरह के गाने को प्रसारित नहीं करेंगे।
संजय वर्मा, निर्माता व कलाकार फौजन गाना

उनके बोल विवादित हैं, अगर फिर भी फौजियों की गरिमा को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं।
अनु कादियान, गायिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें