फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिसंबर को रोहतक में मीटिंग कर बड़े आंदोलन की करेंगे घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने के विरोध में भड़की रोडवेज यूनियन, चार घंटे किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने के विरोध में रोडवेज यूनियनों ने डिपो में चार घंटे तक धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान लोकल रूटों प्रभावित रहे। जिसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
पानीपत डिपो में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान सतीश पंवार, सुल्तान मलिक, समशेर मलिक, रिंकू राजा, रामफल भापरा व धर्मपाल घनघस ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन डिपो सचिव चरण सिंह, महाबीर देशवाल, राकेश शर्मा व वीरेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के नेता रणबीर शर्मा व अनिल कुंडू ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज को अन्य प्रदेशों में बंद करने का फरमान रोडवेज का बर्बाद करने की चाल है। अगर समय रहते सरकार ने इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया तो सरकार को रोडवेज के बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज के प्रदेश नेता राजपाल ने कहा कि परिवहन निदेशक 20 नवंबर को 8200 चालक-परिचालकों को नियुक्ति तिथि से दोबारा कच्चा करने का पत्र जारी किया है। जल्द से जल्द इस पत्र को रद्द किया जाएं। अन्यथा रोडवेज तालमेल कमेटी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। सरकार से तालमेल कमेटी की मांग है कि रोडवेज के बेड़े में दस हजार नई बसें शामिल की जाएं। चालक-परिचालक व कर्मशाला के स्टाफ की नियमित भर्ती करें। 2016 में भर्ती किए गए चालकों को तुरंत पक्का किया जाएं। दो दिसंबर को रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करके बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने रूट परमिट देने की पॉलिसी रद्द नहीं करने की निंदा की और बोनस की स्थायी नीति बनाकर दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप बांगड़, रामकेश शर्मा, लाभ सिंह, कमलेंद्र, रामपाल, बलविंद्र विर्क, लवकेश, बलराम, अशोक बूरा, कृष्ण डिडवाड़ी, वीरभान, सुरेश अहलावत, मुल्तान सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिवाह, मुकेश शर्मा व तेजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें