फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-देशभक्तों की वजह से ही ले रहे हैं खुली हवा में सांस : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के आश्रितों को किया सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहीद भगत सिंह सामाजिक कल्याण संगठन की ओर से शहीद सम्मान समारोह कर शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
रविवार को नई अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योग मंत्री विपुल गोयल रहे और शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह सिधु ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, हरियाणा बीजेपी के महासचिव संजय भाटिया व पानीपत बीजेपी के प्रधान प्रमोद विज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शहीद भगत सिंह सामाजिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष व समारोह के मुख्य संयोजक बदन सिंह राणा ने सभी का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने समारोह में शहीद सुशील कुमार अतौलापुर के भाई जगदीश अतौलापुर, शहीद अमीत पुनिया नांगल खेड़ी के पिता सतबीर सिंह को, शहीद कैप्टन अतुल बापौली के पिता आरएस सोमरा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर वंदे मातरम के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह देश स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्त सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा। समाज में आज भी अनेक प्रकार की बुराइयां पनप रही हैं। सरकार ने सैनिकों व देशहित में अनेक अहम निर्णय लिए है। विशिष्ठ अतिथि व शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनका परिवार गुरु गोबिंद व स्वामी दयानंद के विचारों से प्रभावित रहा है, जो देशभक्ति को सबसे ऊपर मानता है। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि यदि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है तो समाज से भय, भ्रष्टाचार, जातिवाद, सम्प्रदायवाद और आतंकवाद से बाहर निकालना होगा। इस मौके पर जाट महासभा के महासचिव नथुसिंह, अनिल बैनीवाल, राजबाला शर्मा, नरेंद्र ददलाना, रामेश्वर, करण पसीना, पूर्व सरपंच मजीदी, धारा सिंह रावल ने भी अपने विचार रखे। लोक कलाकार प्रियंका चौधरी के देशभक्ति पर आधारित लोक गीतों सुनाए।

फोटो-5 से 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें