फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब बिजली कर्मी बेवजह छापे का डर दिखाकर करते हैं तंग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘साहब! बिजली कर्मी बेवजह छापे का डर दिखाकर करते हैं तंग’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांवों में बे-वक्त बिजली निगम की छापेमारी और ग्रामीणों को परेशान करने की शिकायत को लेकर गांव आट्टा व अन्य गांवों के लोगों ने रविवार को विधायक रविंद्र मच्छरौली से मच्छरौली फैक्ट्री में मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली कर्मी बेवजह छापे का डर दिखाकर उन्हें तंग करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिन के अलावा देर रात को विभाग द्वारा छापे मारे जाते हैं जिससे ग्रामीणों को यही भय बना रहता है। जिस पर विधायक ने कहा कि उन्हें पहले भी इस बारे में शिकायतें मिली है कि बिजली निगम के कर्मी अपने कमीशन के चक्कर में छापेमारी करते हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मी झूठे केस दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी बिजली चोरी नहीं करने का आह्वान करते हुए विभाग को इसमें सहयोग करने के लिए कहा। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उक्त मामले को लेकर सीएम से मिलकर उनके समस्या से अवगत करवाएंगे।

फोटो-34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें