फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिस्तौल तान शराब ठेके से लूटे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मोटरसाइकिल पर आए चार बदमाशों ने बुधवार रात को अर्जुन नगर में एक शराब ठेके से 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर वारदात को अंजाम दिया। सेल्समैन ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है । पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले के गांव देईपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह तीन माह से अर्जुन नगर स्थित शराब ठेके में बतौर सेल्समैन काम करता है। उसके साथ ठेके पर कैथल जिले के गांव धनौरी निवासी राजू भी काम करता है। बुधवार रात सवा 11 बजे वह सेल के पैसों की गिनती कर रहा था। इसी वक्त एक नकाबपोश युवक यहां आया। उसने उससे बीयर की दो बोतल मांगी। राजू ने बीयर निकालकर फ्रिज पर रख दी । वह लड़का कहने लगा कि वह पैसे लेकर आता है। इसी वक्त शराब ठेके में चार युवक घुस गए। यह सभी नकाबपोश थे। दो युवकों के हाथ में पिस्तौल थी। इन्होंने उस पर पिस्तौल तान दी। फिर ठेके के गल्ले से यह युवक 30 हजार लूटकर मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए।
वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी फूलकुमार ने बताया कि अर्जुन नगर में शराब ठेके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें