फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आठ माह में मिले 7383 मरीज, 1582 में खून की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग निरोगी हरियाणा अभियान के तहत लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवार के लोगों की जांच कर उनका मुफ्त इलाज किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत छह वर्गाें में 326227 लाेगाें काे जांचा गया है। जांच के आठ माह में 7383 रोगी मिले। इनमें 1582 मरीजों में खून की कमी पाई गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अलग-अलग वर्ग में 4165280 टेस्ट किए गए हैं। जांच में 7383 लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त मिले हैं। इनमें 1582 लाेगाें में खून की कमी ताे 2025 लोग शुगर से ग्रस्त मिले हैं। 31 मार्च तक जांच में 1348 शुगर राेगी मिले थे, अब पांच माह में 31 अगस्त तक 677 नए शुगर राेगी मिले हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जांच के दौरान जिले में 29 बच्चे कुपाेषित मिले हैं। 40 लाेग टीबी राेगी मिले हैं। वहीं 2395 मरीज उच्च रक्तचाप के मिले हैं। पानीपत में अब तक इस योजना के अंतर्गत हुई जांच में 7383 मरीज मिले हैं। निरोगी हरियाणा अभियान 29 नवंबर 2022 को हरियाणा में शुरू हुआ था। पानीपत में हर रोज औसतन 508 लोगों की जांच हो रही है। हर रोज औसतन एक या दो नया मरीज मिल रहा है। मिले कुल मरीजाें में से 298 मरीजाें काे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बॉक्स



इन उम्र के लोगों की हुई जांचे

0-6 माह : 2889

6 माह से 5 साल : 40388

5 से 18 साल : 102756

18 से 40 : 103282

40 से 60 साल : 54224

60 साल से ऊपर : 22688

कुल लोगों की जांच : 326227



वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल में राेजाना ओपीडी ब्लाॅक में अलग से कैंप लगाया जा रहा हैं। जहां अंत्योदय परिवार वालाें की निशुल्क जांच हाेती है और निराेगी की फाइल बनती है। सभी जांचें निशुल्क है। समय से अगर बीमारी का पता लग जाए ताे इलाज में भी फायदा हाेता है। 25 से अधिक मानकों पर हेल्थ चेकअप किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 22 स्थानों पर यह टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचना बीमार होने से बेहतर है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखें ताकि बीमार हो न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें