फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली रोड पर लगी तिरंगा लाइटों में 30 प्रतिशत लाइटें हुई खराब

विज्ञापन
सनौली रोड पर बंद पड़ी तिरंगा लाइटें। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर करीब छह महीने पहले लगाई गई तिरंगा लाइटोंं में से 30 प्रतिशत लाइटें अभी से पहले खराब हो गई हैं। इस पर निगम द्वारा लगाई गई लाइटोंं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही सनौली रोड पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी है। रात के अंधेरे में लाइटोंं के न जलने से राहगीरों और वाहन चालकोंं को हादसोंं का खतरा सताता है। नगर निगम द्वारा करीब 32 लाख रुपये की लागत से लगाई गई तिरंगा लाइटें खराब होने से स्थानीय लोगोंं में रोष बना हुआ है। लोगों ने निगम कर्मचारियोंं और अधिकारियोंं पर लापरवाही के आरोप भी लगाए है। साथ ही बबैल नाका से आगे स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली के खंभे लगाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सौरव, सुरेश और विनय ने बताया कि सनौली रोड पर करीब छह महीने पहले तिरंगा लाइटें और साथ ही स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई थी, लेकिन सनौली रोड पर लगी तिरंगा लाइटोंं में से 30 प्रतिशत लाइटें अभी से ही खराब हो गई है। इससे सनौली रोड पर कही अंधेरा और कही उजाला की स्थिति देखने को मिल रही है, साथ ही रात के अंधेरे में सड़क से गुजरते समय राहगीरोंं और वाहन चालकों को हादसोंं का खतरा सताता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। लोगों ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

सनौली रोड पर तिरंगा और स्ट्रीट लाइटोंं के खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारी को मौके पर भेजकर मौका मुआयना के बाद अधिकारी को आगे के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोमल सैनी मेयर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें