दुकान में पहुंचा ठगी करने का आरोप। सोशल मीडिया
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति व किशोर ने ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचकर 93 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने खरीदकर ठगी की। दोनों ने पहले सरकारी नौकरी लगने पर मंदिर में सोने चांदी के गहने दान करने का झांसा देकर पंडित को बहलाया। इसके बाद पंडित की पत्नी के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर जाकर गहने खरीदे। बाद में मां को दिखाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गए। पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। कृष्णपुरा निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को पौने तीन बजे कॉलोनी के हनुमान मंदिर के पंडित की पत्नी ओमवती उनके पास आई। उसके साथ एक व्यक्ति और एक किशोर भी थे। संवाद
दुकान में पहुंचा ठगी करने का आरोप। सोशल मीडिया