फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पेज का सुसाइड नोट मृतक की कार में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलुपुर में मेडिकल स्टोर संचालक ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर शनिवार की रात को आत्महत्या कर ली थी। मृतक का तीन पेज का सुसाइड नोट सिर्फ व्हाट्सएप पर घूम रहा था, जो सोमवार को परिजनों को उसकी कार में मिला। परिजनों ने यह सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक मेडिकल स्टोर संचालक सुनील कुमार के भाई दीपक ने बताया कि जब उन्होंने सुनील की गाड़ी की तलाशी ली तो तीन पेज का सुसाइड नोट मिला। परिजनों ने 50 ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस थाने जाकर सुसाइड नोट जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह और थाना प्रबंधक मनजीत कुमार को सौंप दिया है । सुसाइड नोट सुनील रने अपने चचेरे भाई को व्हॉट्सएप किया था। सुनील कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए सात लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच का रही है। अभी किसी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मतलौडा थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि इस सुसाइड नोट में लिखाई की जांच की जाएगी। सुनील की लिखाई का सैंपल लेकर सुसाइड नोट को जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा।
यह है मामला
सुनील ने सुसाइड नोट में गांव की एक लड़की के भाई और छह दोस्तों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि लड़की की मां के कहने पर उसका इलाज कराया था। कुछ दिन पहले सात युवक आए और उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल ले गए और उसमें कई लड़कियों की फोटो अपलोड कर गांव के लोगों को दिखाकर बदनाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें