फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विधायक मनमोहन भड़ाना के जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची 292 शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। विधायक मनमोहन भड़ाना ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में खुला दरबार लगाया। दरबार में तीन घंटे में जनसुनवाई के लिए 292 शिकायतें पहुंची। सरपंच एसोसिएशन ने विधायक मनमोहन भड़ाना का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हरियाणा में सुशासन की सरकार चल रही है। इसमें भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। नगर पालिका की जमीन को कब्जाने वाले निजी अस्पताल के मामले की जांच एसडीएम के द्वारा की जा रही है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह खुला दरबार नहीं बल्कि जनसुनवाई कार्यक्रम था। इसके पीछे दस घंटे के कामों को मात्र तीन घंटे में निपटाने की सोच थी। लोगों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना न पडे़। इसके लिए वह सप्ताह में एक सोमवार को ब्लाक तथा अगले सोमवार को बापौली ब्लाक में दोपहर दो से तीन बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम करेंगे। इस अवसर पर डीएसपी नरेंद्र कादियान, तहसीलदार ललिता दलाल, पालिका सचिव मनीष शर्मा, एसडीओ बिजली निगम शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।
एयरफोर्स के जवान ने लगाई गुहार
विधायक मनमोहन भड़ाना जनसुनवाई कार्यक्रम में एयरफोर्स के जवान सतीश कुमार बिजली निगम के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह गांव आट्टा का रहने वाला है। बिजली निगम ने उनके खेतों के बीच से 11हजार केवी क्षमता की तारे निकाल रखी हैं। जिसे हटवाने के लिए बिजली अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि उनके गांव के ही दो लाइनमैन दीपक व विनोद ने आपसी रंजिश के कारण बिहोली सब डिवीजन के एसडीओ से मिलीभगत कर तार खिंचवाई हैं। जबकि तारो के लिए कई विकल्प थे। विधायक मनमोहन भड़ाना ने उन्हें तार हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें