फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर से 274 किलो डोडा व चुरापोस्त बरामद

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा (वि)। एंटी नारकोटिक्स पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पट्टीकल्याणा गांव के पास पहलवान ढाबा में खड़े कैंटर से नशे की खेप पकड़ी है। कैंटर में अलग से केबिन बनाकर उसमें मादक पदार्थ से भरे प्लास्टिक के कट्टों को छिपाकर रखा था। इसमें 274 किलो 730 ग्राम डोडा-चुरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ व कैंटर को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि रोहतक निवासी हरजीत राजस्थान व मध्य प्रदेश से मादक पदार्थ तस्करी कर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली में सप्लाई करता है। हरदीप 29 सितंबर को राजस्थान से एक स्वराज माजदा कैंटर में मादक पदार्थ लोड कर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक पदार्थ सप्लाई करने के लिए कैंटर को पट्टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड स्थित पहलवान ढाबा पर पीछे की ओर खड़ा किया है। ढाबा परिसर में पीछे की और कैंटर खड़ा दिखाई दिया। टीम ने ढाबा मालिक व आसपास के लोगों से कैंटर चालक व मालिक के बारे में पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस टीम ने नियमानुसार पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम को मौके पर बुलाया। उप पुलिस अधीक्षक आत्माराम व आमजन की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कैंटर केबिन की जांच की। बॉडी पर लगे ताले को तोड़कर गेट खोला अंदर काफी संख्या में क्रेट लोड मिली। कैंटर से क्रेटों को नीचे उतारा तो अंदर एक अलग से केबिन मिला। जिसके अंदर 14 प्लास्टिक कट्टे मिले। प्लास्टिक कट्टों को खोलकर देखा तो मादक पदार्थ डोडा-चूरापोस्त मिला। वजन करने पर 274 किलो 730 ग्राम मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें