फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राशन डिपो के 27 लाइसेंस होंगे फिर आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत जिले में राशन डिपो के 27 रिक्त लाइसेंसों का फिर से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को राशन की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। डिपो आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से जुड़ी विस्तृत शर्तें, पात्रता और रिक्त दुकानों का ग्रामवार विवरण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाइट (haryanafood.gov.in) पर उपलब्ध है। उपायुक्त ने सभी योग्य युवाओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें