पानीपत। राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार 26,661 वाहनों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 17,064 वाद ट्रैफिक चालान के मामले शामिल किए गए हैं।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 215 वादों को भी लोक अदालत में निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है। 9 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जाएगा, इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित किया जा सके। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने 26,661 वादों को चिह्नित किया है, जिसमें सबसे अधिक 17,064 मामले ट्रैफिक चालान के हैं। वहीं, मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधीकरण के 215 वादों को निस्तारित किया जाएगा। चेक बाउंस से संबंधित 989 वादों को निस्तारित किया जाएगा। 278 आपराधिक मामले भी लोक अदालत के सामने रखे जाएंगे। वहीं श्रम विभाग के 25, राजस्व विभाग के 288 विवादों का भी निस्तारण कराया जाएगा, साथ ही पारिवारिक और बिजली निगम से संबंधित वादों को निस्तारित कराया जाएगा।