फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंपनी कार्यालय के बाहर 26 राइडरों ने किया प्रदर्शन

Mon, 23 Nov 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक निजी कंपनी के उत्पादों की होम डिलीवरी के 26 राइडरों ने सेक्टर-25 स्थित इंडो फार्म में एक कंपनी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राइडरों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस या स्पष्ट कारण हटा दिया गया। उनका बकाया वेतन भी रोक लिया गया। काफी देर तक हंगामे के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। प्रबंधन ने मामले का समाधान करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन

राइडर रमेश और कृष्ण ने बताया कि वे लंबे समय से एक निजी कंपनी के उत्पादों की होम डिलीवरी कर रहे थे। उनको काम पर आने से मना कर दिया गया। बिना नोटिस निकाल दिया और सैलरी रोक दी गई। कंपनी मैनेजर आशीष ने बताया कि कंपनी ने डिलीवरी का जिम्मा एक कंपनी को दिया है। उसने यह काम आगे एक अन्य एजेंसी को दिया है। संबंधित एजेंसी के बीच करार समाप्त होने के कारण ऐसा हुआ है। राइडरों को काम पर बुला लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें