फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पलवल में अंबाला के 25 तैराकों ने 52 पदक हासिल किए

विज्ञापन
अंबाला के तैराकों को पलवल में रनरअप की ट्रॉफी देते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। पलवल में 23 से 24 अगस्त को आयोजित हुई 7वीं एआईएम स्पोर्ट्स क्लब स्विमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के तैराकों का दबदबा रहा। 25 तैराकों ने भाग लेकर कुल 52 पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाया। इनमें अंबाला ने 22 स्वर्ण, 16 कांस्य व 14 रजत पदक हासिल किए, इसके साथ ही अंबाला ने रनरअप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

यह ट्राॅफी हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा दी गई। लड़कों के तीसरे ग्रुप में अंबाला के धवल ने सर्वश्रेष्ठ स्वीमर व लड़कियों के ग्रुप पांच में राइना ने सर्वश्रेष्ठ तैराकी की ट्राफी झटकी। स्वीमिंग कोच राम ने बताया कि इस चैंपियनशिप में अंबाला से लड़कों में तेजसवीर, सागर, अर्जुन, सनमय, देव, आर्यन, यजत, अनिकेश, धवल, अर्श, जसकरण, आरव, ऋषभ, पार्थ, यशहन, यश और लड़कियों में शक्ति, आरोही, अक्षिता, दिव्या, पावनी, हर्षिता, निधि, राइना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें