अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट डिजिटल जोन के पास रविवार एक तेज रफ्तार बाइक चालक हाईवे किनारे खड़ी कार में टकरा गया। हादसे में बाइक चालक उछलकर कार के शीशे पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहाबाद निवासी सौरभ को राहगीरों ने उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया दिया। सौरभ के माथे व सिर पर शीशा लगने के कारण गहरे घाव हो गए थे। घायल सौरभ ने बताया था कि वह पटियाला में रिश्तेदारी से लौट रहा था। शाहाबाद की तरफ जाते हुए वह अनियंत्रित होकर कार के पीछे टकरा गया था।