फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीस मिनट में 25 एमएम बारिश, हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सावन के पहले दिन ही तेज बारिश हुई। मात्र बीस मिनट बारिश करीब 25 एमएम बारिश दर्ज की। इससे इसराना में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे और इसकी सर्विस लेन के साथ इसराना जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुद्वारे के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो गया। हाईवे पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बाकी जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दोपहर तक कई बार उमस की स्थिति बनी। शाम को करीब पांच बजे एक साथ मौसम ने करवट ली। करीब पांच बजे इसराना में तेज बारिश शुरू हो गई।
लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। करीब 20 मिनट चली बारिश में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे और इसकी सर्विस लेन पर पानी जमा हो गया। वहीं हाईवे से इसराना गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुद्वारा के बाहर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे और इसराना गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं हाईवे के साथ लक्ष्मी नगर, मोती मंडी व शेड वाली मंडी समेत चार कॉलोनियों में निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने पर पानी जमा हो गया। गुरुद्वारा इसराना साहिब के प्रमुख बाबा दलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा के सामने बना नाला अक्सर गंदगी से भरा रहता है। शुक्रवार को कुछ देर ही बारिश में पूरी सड़क पर पानी भर गया। लोगों को निकलने में भी परेशानी हुई। अजमेर और दीपक ने बताया कि हाईवे की सर्विस लेन पर पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें