फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर छात्रा से ठगे 2.48 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर छात्रा से ठगे 2.48 लाख
विज्ञापन

- सिवाह गांव के छात्रा को ठगों ने की थी कॉल
- युवती को विदेश से पार्सल भेजने के लिए कस्टम ड्यूटी व प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर ठगी गई राशि
- युवती ने साइबर अपराध थाना पुलिस को दी घटना की शिकायत, केस दर्ज


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। सिवाह गांव की छात्रा से साइबर ठगों ने विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर 2.48 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने विदेश से उसको सोने के जेवर भेजने के नाम पर झांसे में लिया था। छात्रा से पांच दिन में चार बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। पार्सल नहीं मिला तो छात्रा ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गांव बिंद निवासी न्यासा कुमारी ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ सिवाह गांव में किराए पर रहती है। उसके पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वो बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके पास तीन जनवरी को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि उनका विदेश से पार्सल आया है। इसमें जेवर, पैसे व लैपटॉप है। इस पार्सल को पाने के लिए उन्हें 28 हजार रुपये कस्टम चार्ज देना होगा। उसने ये पैसे उनके कहे खाते में ट्रांसफर कर दिए। चार जनवरी को उसके पास फिर कॉल आईे। उसको कहा गया कि पार्सल का प्रमाणपत्र बनाना है इसके लिए 90 हजार रुपये और देने होंगे। उसने 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दि। फिर उसको बातों में उलझाकर उससे पांच जनवरी को 46 हजार व आठ जनवरी को उससे 84300 रुपये ट्रांसफर कराए गए लेकिन उसको कोई पार्सल नहीं मिला। इसके बाद वो नंबर बंद हो गया। उसको ठगी का अहसास हो गया। उसने साइबर अपराध पुलिस थाना ने इसकी शिकायत दी। उसकी पुलिस से मांग है कि ठगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें