फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 244 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 दिन में कोरोना के लगभग 2522 केस आ चुके हैं। इन 7 दिनों में 981 लोगों कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। सोमवार को कोरोना के नए 244 पॉजिटिव केस आए और 97 लोग कोरोना से जंग जीत गए। पहली बार एक दिन में इतने अधिक केस सामने आए है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 4973 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपल की संख्या बढ़ा दी है। अब हर रोज औसतन 1200-1500 सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी सीएचसी व पीएचसी में एंटीजन किट से सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

माह सड़कों, बैंक व अस्पतालों में टूटे सोशल डिस्टेसिंग के नियम-
कोरोना के संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण बाजारों, अस्पतालों, बैंक और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेसिंग के नियम और लोगों की लापरवाही है। सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूमते हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। प्रशासन का इस ओर रवैया भी ढीला है। डॉक्टरों के अनुसार अगर हालत ये ही रहें तो आने वाले समय में कोरोना अधिक गंभीर हो सकता है।
यहां मिले नए कोरोना रोगी
पॉजिटिव केसों में इसराना, मॉडल टाऊन, मतलौडा, बिशनस्वरूप कॉलोनी, गांधी मंडी, सेक्टर 12,रिफाइनरी टाउनशिप, सेक्टर 11, अंसल,सेक्टर 13-17, गांधी कॉलोनी समालखा, सुखदेव नगर, नेहरू नगर,अग्रसेन कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, जोशी गांव, लाजपत कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी,थर्मल कॉलोनी, झटटीपुर, यमुना एन्क्लेव, वधवाराम कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, देविमुर्ति कॉलोनी,गंगाराम कॉलोनी, गोयलाकलां,पटेलनगर, सौंधापुर, इंदिराविहार, कलन्दर चौंक, आदर्शनगर, ईदगाह कॉलोनी, बत्रा कॉलोनी, डिकाडला, खटीक बस्ती, विद्यानंद कॉलोनी, संजय कॉलोनी, उझा, ओल्ड हाऊसिंग बोर्ड, पड़ाव मोहल्ला समालखा, जौरासी खास, रेलवे कॉलोनी, शांति नगर, उग्राखेड़ी, पुलिस लाइन, नई अनाज मंडी समालखा, पाइट समालखा, मनाना, एल्डीगो, छजिया, पल्हेड़ी, शिमला गुजरान, जाटल रोड, चुलकाना, ढींढार, महावीर कॉलोनी, थिराना, जगनन्नाथ विहार, विष्णुकॉलोनी, सत्कारतार कॉलोनी, हरिबाग कॉलोनी, नरायणा, रिसालू, आटा गांव, न्यू रमेश नगर, बाल्मीकि बस्ती, एसजीआई हथवाला, आरकेपुरम, सिवाह, रजापुर और प्रकाश नगर से पोजिटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन

3266 लोग हो चुके हैं रिकवर : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 36533 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 32108 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । सोमवार को 1233 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 4973 केसों में से 1590 एक्टिव और 3266 रिकवर किए गए हैं और 60 केस अब तक अनट्रेस हैं। अभी तक 57 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें