फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सचखंड एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनें देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों की धीमी रफ्तार का सीधा असर यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। यात्री सोचते हैं कि समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे लेकिन ट्रेनों के घंटों की देरी से आने के कारण यात्री अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनें देरी से आई। यात्री कुसुम और मनोज ने बताया कि उन्हें वह स्टेशन पर अपने ट्रेन के समय के हिसाब से पहुंच गए लेकिन स्टेशन पर आने बाद पता चला कि उनकी ट्रेन करीब सवा एक घंटे की देरी से आ रही है। यात्रियों को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचकर और भी काम होते हैं। ऐसे घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें