फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुनाफे दिलाने के बहाने भाई-बहन से 23 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शातिर ठगों ने फर्जी कंपनी बनाकर दुष्यंत नगर निवासी भाई बहन से 23 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें कंपनी में निवेश करने के बाद दअच्छे मुनाफे का लालच दिया था। बाद में उन्होंने न तो रकम वापस की न ही मुनाफा दिया। दोनों बहन भाइयों ने इसकी शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी सन्नी व उसकी बहन रेखा ने बताया कि अगस्त 2023 में सुखदेव नगर का ही मिंकल मेहता उनके पास कंपनी में निवेश प्लान लेकर आया था। इन्होंने हमें प्रतिदिन आय का एक प्लान बताया। मिंकल ने ब्लू मून नाम की कंपनी के बारे में जिक्र किया और उन्हें बताया कि इस कंपनी में निवेश करने पर अच्छे पैसे बचते हैं प्रतिदिन के हिसाब से कमाई होती है। उन्होंने कई बैंकों के खाता नंबर दिए। उन्होंने इनके झांसे में आकर इस कंपनी में 23 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इनमें से उन्होंने पांच लाख रुपये नकद दिए थे। कंपनी ने इस राशि का उन्हें लाभ नहीं दिया। उन्होंने लाभ के बारे में पूछा तो इन्होंने कहा कि कंपनी का बैंक खाता सीज हो गया है। ये पैसे देने में टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें