फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधन योजना में पंजीकरण से 220 किसानों ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेंद्र सोलंकी ने शनिवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री मानधन एवं मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना का अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना में 220 किसानों ने पंजीकरण से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री मानधन योजना में कुल 680 किसानों का डाटा प्राप्त हुआ था। इनमें से 62 किसानों ने पंजीकरण करवा लिया है। 211 किसान पंजीकरण के लिए योग्य पाए गए हैं और एक किसान की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 14 किसान दिए गए पते पर नहीं मिले। बाकी बचे 72 किसानों का पंजीकरण करवाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना में कुल दो लाख 42 हजार एकड़ में से एक लाख 31 हजार 184 एकड़ का पंजीकरण हो चुका है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र देव आर्य ने अतिरिक्त निदेशक को आश्वस्त किया कि बचे हुए क्षेत्र के लिए किसानों को विभाग प्रेरित करेगा। इस बैठक में सहायक अधिकारी राजेश भारद्वाज, जय भगवान, विजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, जितेंद्र, खंड कृषि अधिकारी राकेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें