फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 शवों का हुआ संस्कार, 487 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 13 दिन से हर रोज 4 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि जन सेवा दल के अनुसार हर रोज 10 से अधिक लोगों का कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वीरवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। 14 दिन बाद वीरवार को पहली बार 550 से कम 478 केस मिले हैं। 22 अप्रैल को 306 केस मिले थे। वीरवार को 522 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। ऐसा पहली बार रहा जब एक दिन में आए संक्रमित केस में से ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। अब जिले में कोरोना के रोगियों का आंकड़ा 24 हजार पार हो चुका है। सभी नए रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय पॉजिटिव मिलने के बाद फरार होने वाले लोग हैं। ऐसे अब तक 329 लोग हैं।
शवों के संस्कार के लिए 12 घंटों से ज्यादा इंतजार
जन सेवा दल के सदस्य सुबह 7 बजे शवों का अंतिम संस्कार करना शुरू करते हैं, शाम 7 बजे तक वो सभी शवों का अंतिम संस्कार नहीं कर पाते हैं। बुधवार के बाद वीरवार को भी 22 अंतिम संस्कार किए गए हैं। जन सेवा दल के सदस्य पिछले एक सप्ताह में 130 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुके हैं। दो दिन में 44 शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है। अब भी तीन शव अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग में हैं।
विज्ञापन

1254 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए
वीरवार को 1254 लोगों ने कोरोना जांच कराई है। अब तक पानीपत में 24239 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें से 5904 एक्टिव केस हैं। अब तक 17711 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 329 लोग संक्रमित मिलने के बाद से फरार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 295 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। जबकि जन सेवा के सदस्य 430 शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुके हैं।
4300 से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
पानीपत में अब तक कुल 145677 लोगों डोज लग चुकी हैं। वीरवार को भी जिले में 4300 से ज्यादा को वैक्सीन लगी हैं। इनमें 2349 लोग 18-44 आयु वर्ग के हैं। वीरवार को 3204 लोगों को पहली और 1073 लोगों को दूसरी डोज लगवाई। शुक्रवार को ड्राई डे होने के कारण तीन सेंटर पर ही वैक्सीन लगेगी। जिले में अब तक 1 लाख 26 हजार 50 लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं। वहीं 19 हजार से ज्यादा का आंकड़ा दोनों डोज वालों का भी हैं। 19627 लोगों ने अब तक दोनों डोज लगवाई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मौत
- सेक्टर 12 निवासी 69 वर्षीय पुरुष की बुधवार रात को कोरोना से मौत हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था
- देशराज कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय पुरुष की वीरवार सुबह कोरोना से निजी अस्पताल में मौत हुई
- एकता विहार कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय पुरुष की बुधवार रात को निजी अस्पताल में मौत हुई
- दीवान नगर निवासी 55 वर्षीय महिला की वीरवार सुबह कोरोना से मौत हुई
वर्जन
कोरोना संक्रमण बहुत गंभीर हो चुका है। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में रहें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाएं। लॉकडाउन का पालन करें। लक्षण मिलने पर सैंपल देकर जांच कराएं और खुद को आइसोलेट करें।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें