पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वर्ष 2019-20 के दाखिले के लिए शुरू किए गए एडमिशन हेल्प डेस्क से विद्यर्थियों व अभिभावकों को सुविधा हो रही है। जैसे ही बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित हुए तो विद्यार्थी अपने भविष्य की पढ़ाई को लेकर आर्य कॉलेज में शुरू हुए एडमिशन हेल्प डेस्क से आगामी पढ़ाई के लिए जानकारीयां ले रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों के संशय को दूर करने के लिए आर्य कॉलेज की लाइब्रेरी में एडमिशन हेल्प डेस्क शुरू की गई है। विद्यार्थियों या अभिभावकों को दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो वो यहां प्राप्त कर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि बाहरवीं के परिणाम आते ही एडमिशन हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। विद्यार्थी परंपरागत कोर्सों की अपेक्षा प्रोफेशनल कोर्सों के बारे में ज्यादा जानकारी ले रहे हैं। वे जनसंचार, बीसीए, बीबीए, बीटीएम व फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्सों को करने के लिए अधिक जानकारी ले रहे हैं। एडमिशन की प्रक्रिया कॉलेजों में 8 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज में यह हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक खुली रहती है। कॉलेज की उपाचार्या डा.ॅ संतोष टिक्कू, हरविंद्र कौर व वीनू नंदा आदि मौजूद रहे।