सोशल मीडिया पर सांसद के लापता होने पर सांसद ने कैंसर होने का किया मैसेज वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सांसद अश्विनी चोपड़ा की गुमशुदगी के पोस्टर लगने के बाद सांसद ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल किया। मैसेज में सांसद ने बताया कि वो पिछले दिनों कैंसर ग्रस्त हैं। जिस कारण उनका इलाज अमेरिका चला रहा है। न्यूयॉर्क के अस्पताल में स्वस्थ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर करनाल लौटेंगे।
गुमशुदगी के लगे थे पोस्टर:
पानीपत में सांसद अश्विनी चोपड़ा के गुमशुदगी के पर्चे लगाए गए हैं। पर्चे पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने लगाए हैं। सतपाल राणा ने पर्चे लगाते हुए कहा कि सांसद अश्विनी चोपड़ा काफी दिनों से क्षेत्र से लापता है चो आठ माह से उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका कहीं भेद नहीं लग रहा है। उनका पता बताने वाले को ग्रामीण विकास मोर्चा 11 हजार रुपये का ईनाम देगा। अगर सांसद खुद ये पोस्टर को पढ़कर हरि सिंह चौक पर आएंगे तो उन्हें भी 11 हजार रुपये ईनाम दिया जाएगा।