रेलवे स्टेशन का मार्किंग सर्वे का कार्य पूरा
- इसी सर्वे के आधार पर मिलेगी रेलवे स्टेशन को रैकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया कंपनी की ओर से रेलवे स्टेशन पानीपत का दो दिवसीय सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी ने इससे पहले सोनीपत रेलवे स्टेशन का सर्वे किया था। कंपनी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की मार्किंग की। क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया कंपनी के सदस्य राजू तिवारी और शोभित भट्ट दिल्ली-अंबाला के बीच में आने वाले स ा बडे रेलवे स्टेशनों का दौरा कर सर्वे करेगे। पानीपत रेलवे स्टेशन का सर्वे पूरा होने के बाद कंपनी करनाल रेलवे स्टेशन का सर्वे करने के लिए रवाना हो गई।
इन सुविधाओं की मार्किंग:
दो सदस्यीय टीम ने रेलवे स्टेशन की सफाई, बिजली, पीने के पानी, प्लेटफार्म, यात्रियों के ठहरने व बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की सफाई व्यवस्था, एनाउंसमेंट प्रणाली और पार्किंग के अलावा सुरक्षा मानकों की ा जांच की। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने रेलवे यात्रियों से सुझाव ा मांगे। इसी मार्किंग सर्वे के आधार पर रेलवे स्टेशन को रैकिंग दी जाएगी।