फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू समेत 21 ट्रेनें देरी से आईं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठंड में धुंध से प्रभावित हो रही ट्रेनें स्टेशन पर आए दिन घंटों देरी से आ रही हैं। यात्री स्टेशन पर घंंटों तक ट्रेनों का इंतजार करते रहते हैं। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में अपना कीमती समय खराब करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू समेत 21 ट्रेनें देरी से आई। यात्री ज्योति और कमल ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए लगभग एक घंटा हो गया है। उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ऐसे में ट्रेनें घंटों की देरी से आएंगी तो यात्री इंतजार कर परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का ट्रेनों के इंतजार में कीमती समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए।
ये ट्रेनें देरी से पहुंचीं : कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू तीन घंटे, चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, शान ए पंजाब आधा एक घंटा और जम्मू मेल 38 मिनट की देरी से आई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आईं। जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। सर्दी बढ़ने के कारण ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। लंबे रूट की ट्रेनों की देरी से आने की जानकारी हमें भी देरी से मिलती है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें