फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आए 21 नए कोरोना केस, संख्या 386

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिले में पहले 100 केस तीन माह में मिले थे। जबकि अब इन 11 दिनों में ही कोरोना के 186 नए मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के रोगियों की संख्या 386 हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। इनमें विकास नगर की मां उसकी 14 साल की बेटी और सतकतार कॉलोनी की 36 वर्षीय महिला व उसका 6 साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित मिले सभी लोगों को सिविल अस्पताल और एनसी कॉलेज में आइसोलेट कर दिया है। विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहा है और उनके सैंपल ले रहा है। शनिवार को 11 लोग कोरोना को हराकर अपने घर भी लौटे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब जिले में कोरोना के 193 केस एक्टिव हो गए हैं, जबकि 186 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

ये मिले शनिवार को पॉजिटिव
शनिवार को जिला में 21 केस पॉजिटिव मिले हैं। इनमें विकास नगर निवासी 40 साल की महिला व 14 साल की किशोरी, नांगल खेड़ी की 28 साल की महिला,सेक्टर 6 का 47 साल का पुरुष,सामलखा निवासी 64 साल का पुरुष,राज नगर निवासी 35 साल की महिला,बिहोली गांव का 25 साल का युवक, विराट नगर का 30 साल का पुरुष, सेवा समिति रोड समालखा के 29 साल की महिला,27 साल का युवक व 89 साल का बुजुर्ग,समालखा के ही 45 साल का पुरुष,37 साल की महिला,सत करतार कॉलोनी के 6 साल का बच्चा व 37 साल की महिला,राज नगर निवासी 27 साल का युवक, सुभाष नगर निवासी 32 साल की महिला,सेक्टर 13-17 की 25 वर्षीय युवती,अंसल सिटी वासी 28 साल का युवक, बीबीएमबी काम्प्लेक्स के 31 साल के युवक और 21 साल की युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
अब एक्टिव केस 193 हुए, नए 21 मिले हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 11689 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 10742 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 253 सैंपल भे जे गए हैं। 568 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 386 केसों में 193 केस एक्टिव रह गए हैं और 186 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें