इसराना। अनाज मंडी में पीआर धान की आवक तेज हो गई है। मंडी में अब तक 23,589 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 20,226 क्विंटल धान की खरीद की है। सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने 16,100 क्विंटल और निजी एजेंसियों ने 4,126 क्विंटल धान की खरीद की है।
मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। निजी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान का उठान स्वयं किया जा रहा है, जबकि हैफेड द्वारा खरीदे गए 16,100 क्विंटल धान में से रविवार शाम तक 4,960 क्विंटल का उठान हो चुका है। हैफेड के इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहकर उठान कार्य की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने रविवार को अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद व उठान व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हैफेड अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठान की रफ्तार को और अधिक तेज किया जाए। एसडीएम ने कहा कि खरीद या उठान प्रक्रिया में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद