फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार पानीपत और पता दिल्ली का देकर गुमराह करने वाली फर्म आयकर विभाग के राडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार पानीपत और पता दिल्ली का देकर गुमराह करने वाली फर्म आयकर विभाग के राडार पर, आयकर विभाग ने होने वाले ट्रांजेक्शन और दिये जाने वाले कर की स्कूटनी शुरू की
विज्ञापन

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में कारोबार करने वाली फर्म के कुछ मालिकों की ओर से आयकर विभाग को गुमराह करने के लिए दिल्ली का पता दिया गया है। जिसके बाद आयकर विभाग यह जानने में जुटा है कि कितनी फर्मे अपने हेड आफिस से काम कररही है और उनका लेखा-जोखा विभाग को दिया जा रहा है। ऐसे में बहुत सी फर्म का राज सामने आने लगा है जिस पर आयकर विभाग की नजर है। आयकर विभाग में इनकम टैक्स दाखिल करने वाली 80 हजार से अधिक लोग है। जिनकी ओर से विभाग को करीब 160 करोड़ रुपये जमा किया जा रहा है। विभाग ने कालाधन रखने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। आयकर विभाग ने पहले चरण में शहर की ऐसी फर्मों को चिह्तिं करना शुरू किया है। जिसमें आमदनी को पूरी तरह से चोरी किया जा रहा है और कारोबारी की ओर से प्रापर्टी खड़ी की जा रही है। इसी क्रम लालबत्ती चौक पर स्थित पंजाब मेडिकल स्टोर पर सर्वे हुआ। जिसमें फर्म संचालक पर एक करोड़ 15 लाख रुपये के टैक्स का जुर्माना लगा। आयकर अधिकारी कहती हैं कि ऐसी बहुत सी फर्म की जानकारी हमारे पास है। जिनकी ओर से कालाधान जमा किया जा रहा है। जिसका सर्वे किया जाएगा। फर्म संचालकों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
दूसरे चरण में दिल्ली का पता दिखा कर मौज करने वाले कालाबाजारियों का है। उनके फर्म केेे पते व नंबर के आधार पर यह भी जांच की जा रही है कि उनकी ओर से दिल्ली में टैक्स जमा कराया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

इसे भी जानें...
- पानीपत में प्रति वर्ष 160 करोड़ रुपये इनकम टैक्स जमा किया जाता है।
- 80 हजार लोग टैक्स जमा करने वालों की संख्या है।
- इस बार यह लक्ष्य बढ़ा कर 260 करोड़ से अधिक किया जाना है।
- एसी फर्मो को चिह्ति किया जा रहा है जिनकी ओर से टैक्स चोरी की जा रहा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।
- कारोबार पानीपत में करने और पता दिल्ली का दिखा कर गुमराह करने वाली फर्म आयकर विभाग निशाने पर हैं।
बयान
जिन फर्मों की ओर से कारोबार पानीपत में और पता दिल्ली का दिया गया है। उनकी ओर से दिये जा रहे कर की जांच चल रही है। गुमराह करने वाली फर्म विभाग निशाने पर है। जल्द ही आयकर अधिनियम के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनीता मीना, संयुक्त आयकर अधिकारी , पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें