फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैध हुई 49 कॉलोनियों में नगर निगम पुराने ढर्रे पर करेगा काम, पहले बनेगी गलिया फिर दोबारा उखाड़कर डालेंगे सीवर व पानी की पाइप लाइ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1
विज्ञापन


वैध हुईं कॉलोनियों में फिर पुराने ढर्रे पर काम, पहले बनेंगी गलियां फिर उखाड़कर डालेंगे सीवर व पाइप लाइन
-नगर निगम ने 49 वैध हुईं कॉलोनियों में विकास कार्यों का डीपीआर किया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हाल ही में वैध की गईं 49 कॉलोनियों में गलियां और नालियां बनाने का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। जल्द ही इसको चंडीगढ़ पास होने के लिए भेजा जाएगा। एस्टीमेट पास होने के बाद दिसंबर माह में इनमें गलियां व नालियां बनाने का कार्य शुरू होगा, लेकिन नगर निगम ये पूरा काम अपने पुराने ढर्रे पर होंगे। पहले कॉलोनियों में गलियां बनेंगी। इसके बाद इनको उखाड़कर सीवर व पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। नगर निगम ने अब तक सीवर डालने का एस्टीमेट तैयार नहीं हुआ है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन कॉलोनियों में गलियों का कार्य शुरू करने की तैयारियां हो चुकी हैं। हालांकि, निवर्तमान पार्षदों ने इस पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि गलियों में पहले सीवर डालने जाने चाहिए, गलियां इनके बाद बनानी चाहिए।
शहरवासियों की लंबी मांग के बाद सरकार ने शहर की 49 कॉलोनियों को वैध किया है। इनमें से 29 कॉलोनियों को अप्रैल माह में वैध किया गया था। जबकि बाकी 20 कॉलोनियों को अगस्त माह के अंत में वैध किया गया। पहले वैध हुई 29 कॉलोनियों में अम्रुत योजना के तहत कार्य होने हैं। अब इन 49 कॉलोनियों में गलियां व नालियां बनाने का एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट के तहत पहले इन कॉलोनियों में गलियां व नालियां बनेंगी। इसके बाद ही सीवरेज के पाइप डाले जाएंगे। विशेषज्ञों के अनुसार नगर निगम पर जल्द कार्य शुरू करने का सरकार का दबाव है। नगर निगम ने पहले सीवरेज डालने का एस्टीमेट नहीं बनाया। निगम अपने पुराने ढर्रे पर चलकर पहले गलियां व नालियां बनाएगा। बाद में इनको उखाड़कर सीवरेज डाले जाएंगे।
विज्ञापन


कॉलोनियों का तैैयार किया गया एस्टीमेट
वार्ड-2 : गीता कॉलोनी, हरी सिंह कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी
वार्ड-3 : रामनगर एक्सटेंशन, विकास नगर
वार्ड-4 : देशराज कॉलोनी-1
वार्ड-5 : देशराज कॉलोनी-2, दीनानाथ कॉलोनी, जावा कॉलोनी, न्यू रमेश नगर, वधावाराम कॉलोनी, विजय नगर
वार्ड-6 : भरत नगर, धूम सिंह नगर, गांधी नगर, जगदीश कॉलोनी, काबुल बाग, महादेव कॉलोनी-2, मनमोहन नगर, ओल्ड दलबीर नगर-2
वार्ड-7 : दलबीर कॉलोनी, राकेश नगर
वार्ड-12 : हाली कॉलोनी, रूपचंद कॉलोनी
वार्ड-13 : एकता विहार-1, एकता विहार-2, जीतराम नगर-1, जीतराम नगर-2, मलिक एन्क्लेव, शांति कॉलोनी-2
वार्ड-17 : फौजी कॉलोनी-2, कश्यप नगर-1, कश्यप नगर-2, रामनगर
वार्ड-18 : दत्ता कॉलोनी, एकता कॉलोनी, फौजी कॉलोनी-1, साहिल कॉलोनी, सेन कॉलोनी, सौंधापुर एक्सटेंशन
वार्ड-22 : ज्योति नगर
वार्ड-23 : अर्जुन नगर, कुलदीप नगर-1, कुलदीप नगर-2, रामपुरा
वार्ड-24 : गंगाराम कॉलोनी, हरि नगर, सैनी कॉलोनी और सिद्धार्थ नगर।

अवैध कॉलोनियों में 80 प्रतिशत गलियां बन चुकी हैं। पहले एस्टीमेट सीवरेज व पानी की पाइन लाइन का बनाना चाहिए था। अब गलियों को दोबारा उखाड़कर फिर सीवरेज पाइप लाइन डालना उचित नहीं है। एस्टीमेट को रीड करेंगे।
विज्ञापन

-दुष्यंत भट्ट, निवर्तमान पार्षद व भाजपा नेता


एस्टीमेट को चंडीगढ़ भेज रहे हैं, गलियां इंटरलॉकिंग बनेगी
वैध हुईं कॉलोनियों का एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट को सोमवार के बाद चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। एस्टीमेट पास होते ही टेंडर लगाएंगे। गलियां इंटरलॉकिंग बनेगी। इसके बाद सीवरेज डालेंगे। सीवरेज डालते वक्त गलियां उखाड़ने में नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इंटरलॉकिंग गलियां बनाई जाएंगी।
-प्रदीप डागर, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें