फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट से राहत पाने के लिए एबी की जगह किया जा रहा एक्सएलपी केबल का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉल्ट से राहत पाने के लिए एक्सएलपी केबल का इस्तेमाल
विज्ञापन

पानीपत। एबी केबलों में फॉल्ट बढ़ने के कारण निगम ने एक्सएलपी केबल का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। एबी यानि एरियल बंच्ड केबलों में बार बार फॉल्ट होने के कारण निगम कर्मचारी व लोग परेशान हो चुके हैं। एबी केबल में बार बार फॉल्ट हो जाता है। ये ज्यादा ठंड व गर्मी को सहन नहीं कर पाती जिस कारण इनमें पंक्चर हो जाता है। इसमें पंक्चर लगाने में प्रति पंक्चर ठीक करवाने में सात हजार रुपये तक का खर्च आता है। इनमें फॉल्ट होने पर फॉल्ट ठीक होने में भी समय लगता है।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा फॉल्ट जाटल रोड ऑवर ब्रिज के पास, काबड़ी रोड पावर हाउस की केबल, मॉडल टाउन की केबल में ज्यादा फॉल्ट आते हैं। हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत 11 हजार वॉल्ट व एलटी कंडक्टर लाइन को बदलकर एबी केबल लगाई गई थी, ताकि लोगों को नंगे तारों से छुटकारा मिल सके, लेकिन अब ये तार ही लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के सिटी सचिव जितेंद्र सैनी का कहना है कि एबी केबल लगाने वाले ठेकेदारों ने अपने फायदे के लिए हल्की क्वालिटी की केबल खरीदी। ठेकेदारों ने अंडरलोड केबल खरीदी जो ज्यादा लोड होते ही पंक्चर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें