फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से ना मिल पाए, इसलिए पुलिस ने छठें दिन सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी पूजा को दो दिन में सुरेंद्र रेवड़ी के खि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6 से 9
विज्ञापन


सीएम के आने से पहले धरने पर बैठी पूजा को आश्वासन देकर उठाया
अपने पति को फंसाने का आरोप लगाकर विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ धरने पर बैठी थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीएम मनोहर लाल के फ्लाईओवर पार्किंग के उद्घाटन करने से छह दिन पहले सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी पूजा देवी को उठाने के लिए रविवार सुबह डीएसपी जगदीप दूहन, डीएसपी राजेश लोहान, डीएसपी विद्यावती, ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल व एंबुलेंस के साथ पहुंचे। छठे दिन पूजा की हालत और अधिक गंभीर हो गई थी। पुलिस ने पूजा को भूख हड़ताल खत्म कर अनशन से उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पूजा ने सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तीनों डीएसपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दो दिन में सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इधर दूसरी ओर पूजा देवी के पक्ष में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों ने पुलिस से सुरेंद्र रेवड़ी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद 12 बजे पूजा देवी का जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया। किला थाना पुलिस ने पूजा देवी की शिकायत पर सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पूजा देवी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सीएम के आने का कार्यक्रम नहीं होता तो पुलिस नहीं आती : पूजा
पूजा देवी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर का रविवार को पानीपत में आगमन था। उन्हें फ्लाईओवर पार्किंग का उद्घाटन करना था। इसी को देखते हुए डीसी और एसपी ने उन्हें पार्किंग से उठाने के निर्देश दिए। इसलिए पुलिस छठे दिन उनके पास आई है। अगर पुलिस ने दो दिन में अगर सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वह दोबारा भूख हड़ताल पर बैठेगी। वह आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। पुलिस की मंशा उनको न्याय दिलाने की नहीं बल्कि उन्होंने सीएम से न मिलने देने की थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र रेवड़ी के दबाव में काम करती है पुलिस
पूजा देवी के परिजनों ने कहा कि सुरेंद्र रेवड़ी के चार आदमियों ने उन्हें घर में घुसकर धमकी दी थी कि पूजा देवी का पति मोहित विधायक रोहिता रेवड़ी का रास्ता रोकने व गनमैन के साथ मारपीट करने व पीए सरबजीत की चेन झपटने के मामले में माफी मांग ले, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पूजा सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ शिकायत लेकर किला थाना पुलिस, डीएसपी, एसपी व आईजी के पास गई, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। पुलिस सुरेंद्र रेवड़ी में दबाव में काम करती है।

यहां से शुरू हुआ था मोहित और सुरेंद्र रेवड़ी का विवाद
मोहित की पत्नी पूजा देवी ने पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान पूजा के समर्थकों और सुरेंद्र रेवड़ी के समर्थकों के बीच कई बार तू तू मैं मैं हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश रहने लगी। जनवरी माह में रोहिता रेवड़ी ने मोहित समेत चार युवकों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत देते हुए कहा कि रात 12 बजे एक कार्यक्रम से लौटते वक्त मोहित ने तीन युवकों के साथ मिलकर भीम गौड़ा मंदिर के पास उसकी गाड़ी रोकी और उसको गालियां दीं। इसके बाद आरोपियों ने उसके गनमैन के साथ मारपीट की और पीए सरबजीत के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पुलिस ने इन्हीं आरोपों पर चारों को गिरफ्तार कर लिया था। मोहित बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। अब ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसके बाद से ही पूजा लगातार सुरेंद्र रेवड़ी पर उसके पति को जान बूझकर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगा रही है। पूजा देवी का आरोप है कि 30 अगस्त को उसके घर में चार लोगों ने आकर धमकी दी कि अगर उसके पति मोहित ने सुरेंद्र रेवड़ी व रोहिता रेवड़ी से माफी नहीं मांगी तो अंजाम बुरा होगा। पूजा देवी इसी मामले में सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

मामले की निष्पक्ष जांच होगी
महिला पूजा की शिकायत पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस पर सुरेंद्र रेवड़ी का कोई दबाव नहीं है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला से कार्रवाई के लिए दो दिन का समय लिया है।
विज्ञापन

-जगदीप दूहन, डीएसपी हेडक्वार्टर

रचा जा रहा राजनीतिक षड्यंत्र : रेवड़ी
मेरी पूजा नामक महिला से कभी बातचीत नहीं हुई है। उनके पति आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हैं। वह अपने साथियों के साथ मिलकर विधायक रोहिता रेवड़ी की गाड़ी रोककर उनके साथ बदतमीजी और गनमैन के साथ मारपीट कर चुके हैं। मामला कोर्ट में चल रहा है। अब उन पर झूठे आरोप लगाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा।
-सुरेंद्र रेवड़ी, विधायक रोहिता रेवड़ी के पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें