फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार की आबादी वाली कालोनी में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-06
विज्ञापन

चार हजार की आबादी वाली कॉलोनी में 85 लाख रुपये की लागत से बनाई सड़क, मुख्य निकासी के लिए नाला न बनने से गलियों में भर जाता है पानी
- हल्की सी बारिश होने के बाद सड़क पर भर जाता है पानी, निवर्तमान पार्षद नाले के टेंडर को लेकर अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड छह की दुर्गा कॉलोनी में चार हजार से अधिक लोग रहते हैं। नगर निगम की ओर से 85 लाख रुपये की लागत से अलग-अलग गलियों की सड़के बनायी गई। कॉलोनी के पानी की निकासी न होने से लोग परेशान है। निगम की ओर से अब तक नाले के निर्माण का टेंडर नहीं निकाला गया है।
जिस समय कालोनी की सड़क बन रही थी उस समय किसी ने सपने में नहीं सोचा होगा कि बरसात में ऐसे दिन देखने पड़ेंगे। हल्की सी भी बारिस के बाद कालोनी का नजारा बदल जाता है। गली में एकत्रित होने वाले कीचड़ व पानी के सूखन में इतना समय लगता है कि दुबारा से बारिश हो जाती है। निवर्तमान पार्षद कहते हैं कि नाले का इस्टीमेंट बन कर तैयार है। विभागीय लोग टेंडर नहीं निकाल रहे हैं। यदि टेंडर निकल जाय तो इस समस्या का हल निकल जाएगा। गलियों में पानी के जमा होने से लोग परेशान है। इस बात को लेकर अधिकारियों के कई चक्कर लगाए जा चुके हैं। उसे सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान.
मामले की जांच की जाएगी। नाले के टेंडर में देरी क्यों हुई कारणों की जांच की जाएगी। साथ कालोनी के पानी के निकास की व्यवस्था करने का संबधित अधिकारियों को कहा गया है।
प्रदीप डागर, आयुक्त, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें