फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी को बढ़ाकर सरकार ने रचा इतिहास, विरोधियों की जुबान हुई बंद: धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसपी को बढ़ाकर सरकार ने रचा इतिहास : धनखड़
विज्ञापन

विश्राम गृह में पहुंचे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का किसानों ने स्वागत किया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ वीरवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पहुंचे। यहां पर किसानों ने उनका स्वागत किया। मंत्री धनखड़ ने किसानों को यहां की नई नीतियों के बारे में जानकारी दी।
मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर लागत मूल्य से डेढ़ गुणा कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को अपेक्षाओं से अधिक बढ़ाकर एक सराहनीय कार्य किया है। सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की अधिकतर सिफारिशों को मानते हुए एक ऐसी योजना लागू की है कि भविष्य में भी फसल की लागत का डेढ़ गुणा मूल्य किसानों को मिलता रहेगा।
विज्ञापन

यह पहली सरकार है, जिसने इतने बड़े पैमाने पर एमएसपी को बढ़ाया। इससे प्रदेश सरकार के खजाने पर 15 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस राशि से हरियाणा के धान, कपास, ज्वार, बाजरा, मक्की, मूंग, अरहर, उड़द, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल व अन्य फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को विशेष लाभ होगा। इस राशि में से हरियाणा के किसानों को 1500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। यही नहीं, केवल धान के किसानों को ही इस राशि में से 1200 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार के गत चार वर्षों की बात करें तो न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर प्रदेश के किसानों की सालाना आमदनी में 11 हजार रुपये प्रति एकड़ की आमदनी बढ़ी थी। लेकिन इस वर्ष हरियाणा के किसानों को दस हजार रुपये प्रति एकड़ तक का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि औसतन 25 क्विंटल प्रति एकड़ फसल होती है, ऐसे में किसानों को हर एक एकड़ में खड़ी फसल पर पांच हजार रुपये तक का फायदा जरूर होगा। यही नहीं, भाजपा की सरकार ने किसानों को 10 हजार रुपये की जगह 12 हजार रुपये प्रति एकड़ तक का मुआवजा दिया है। फसलों के नुकसान पर बीमा राशि से भरपाई की व्यवस्था की है। अब एमएसपी का निर्धारण करते वक्त लागत से 50 फीसदी अधिक लाभ देने की व्यवस्था की है। इस फैसले से किसानों के लिए भविष्य की मजबूत बुनियाद रख दी गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज, विधायक महिपाल ढांडा, जिला किसान मोर्चा के संजीव दहिया, निगरानी कमेटी के प्रधान गजेंद्र सलूजा, धर्मपाल जागलान, राममेहर मलिक, प्रताप आट्टा, रवींद्र भाटिया, सुदर्शन सिंह, मनजीत सिंह, रवीन्द्र छौक्कर, कृष्ण छौक्कर किवाना, मार्केट कमेटी के प्रधान सुरेंद्र रावल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें