फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर के प्रभाव से तड़पती रही महिला, अस्पताल के स्टाफ ने मदद करने से किया इंकार, हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर खड़े रहे तमीरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 5 व 6
विज्ञापन


जहर के असर से तड़पती रही महिला, अस्पताल के स्टाफ ने व्हील चेयर तक नहीं दी
-परिजनों ने खुद गंभीर महिला को स्ट्रेचर से इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, डॉक्टर के रेफर करने पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने नहीं की मदद
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
देशराज कॉलोनी की एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहर निगल लिया। परिजन महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लेकर आए। वहां गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी महिला को सिविल अस्पताल की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। परिजन खुद महिला को ऑटो से उतारकर स्ट्रेचर पर इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों व गार्ड ने उनकी मदद नहीं की। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने ऑटो तक महिला को ले जाने के लिए अस्पताल के स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने इससे भी इनकार कर दिया। परिजन खुद हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर महिला को व्हील चेयर पर लेकर गए। इस दौरान महिला की हालत गंभीर बनी रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नाजमा पत्नी फरहान निवासी देशराज कॉलोनी आठ माह के बच्चे की मां है। उसकी दो साल पहले फरहान से शादी हुई थी। उसने सोमवार को अज्ञात कारणों ने खुद को कमरे में अकेला पाकर जहरीली वस्तु निगल ली। परिजनों ने जब उसे बेसुध हालत में कमरे में पड़ा देखा तो परिजन ऑटो में लेकर उसे सिविल अस्पताल में पहुंचे। अब तक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। वहीं इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉ. आलोक जैन का कहना है कि अगर अस्पताल के स्टाफ ने इस मामले में कोई लापरवाही बरती है या मदद करने की बजाय ड्यूटी से दूरी बनाने का प्रयास किया तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें