फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। जहां पर 38 घंटे पहले लूट की वारदात से हर कोई घबराया हुआ था और पुलिस का नाम सुनते ही चिढ़ रहा था, उसी बाजार में जाकर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने दुकानदारों की बैठक लेकर कानून एवं व्यवस्था लागू करने का पूरा भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी वारदात के संदेश पर रात को भी यह मत समझना की एसएचओ सो गया होगा। वे उनको तुरंत सूचना दें। लोगों ने सहयोग दिया तो कस्बे से चोर व बदमाशों का रहना छुड़वा देंगे।
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह संधु मतलौडा थाने का चार्ज संभालते ही बाजार में अतिक्रमण हटाया गया और बस अड्डे पर सड़क पर लगने वाले मैक्सी कैब दुकानदारों हटाते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी की भी गाड़ी सड़क पर खड़ी मिली उसे इंपाउंड कर दिया जाएगा। एसएचओ की इस कार्रवाई से भीड़ व जाम खत्म होने से यात्रियों व दुकानदारों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम चार बजे एसएचओ ने स्थानीय बस अड्डे के पास बाजार के दुकानदारों की बैठक ली और शहर में अपराध रोकने के लिए दुकानदारों को सहयोग देने की अपील की और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रात को चौकीदार लगाने की सलाह दी। दुकानदारों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि रात को लोग बाजार में शराब पीते हैं और बाजार में टहलते रहते हैं। जो अक्सर झगड़े करते रहते है। इस पर एसएचओ ने कहा कि रात के समय कोई व्यक्ति पैदल घूमता मिले या शराब पीए हुए हो तो उसे तुरंत कॉल करें।
विज्ञापन


फोटो-27 व 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें